कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; शरीर के हुए दो टुकड़े
लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
![]() |
| विज्ञापन |
इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भदोही की ओर से वाराणसी की तरफ बढ़ रही थी। ट्रैक पर मौजूद अमन ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शव दो हिस्सों में बंट गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर लोहता थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
मृतक अमन पाल दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। बेटे की असमय मौत से मां उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं।
स्थानीय लोगों ने युवाओं से रेलवे ट्रैक के आसपास मोबाइल फोन और ईयरफोन का उपयोग न करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।


