gnews सपा महानगर की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर हमला, अमन यादव को पुनः कैंट विधानसभा अध्यक्ष बनाने की मांग - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सपा महानगर की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर हमला, अमन यादव को पुनः कैंट विधानसभा अध्यक्ष बनाने की मांग

समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की मासिक बैठक शनिवार को महानगर अध्यक्ष दिलीप डे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश एवं देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाएं चरम पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए समाज का पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न किया जा रहा है तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा सरकार लगातार विभिन्न हथकंडे अपना रही है।

विज्ञापन
बैठक के दौरान कैंट विधानसभा संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में गहरा रोष और विरोध भी देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि युवा समाजवादी नेता एवं कैंट विधानसभा के प्रभारी रहे अमन यादव को एक स्थानीय नेता के दबाव में पद से हटाया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में व्यापक नाराजगी है।


उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमन यादव द्वारा पिछले दो वर्षों में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने की सराहना की। नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिली थी।

विज्ञापन
बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अमन यादव को पुनः कैंट विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जाए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके तथा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान हो सके।