The Varanasi News की मुहिम से हटे शौचालय के स्थान पर हुआ पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए 11 पौधे
नदेसर स्थित मिंट हाउस चौराहे के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने वह स्थान, जहां कभी सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था और जिसे The Varanasi News की खबर के बाद हटाया गया था, गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली से सज गया। The Varanasi News की टीम ने यहां 11 पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
The Varanasi News के संपादक आयुष सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनका संरक्षण उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से टीम ने 11 पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया है।
आयुष सिंह ने कहा, "जिस स्थान को हमने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए सम्मानजनक बनाने का प्रयास किया था, आज उसी स्थान को हरियाली से जोड़ने का प्रयास किया गया है। हमारी टीम इन पौधों की नियमित देखभाल करेगी ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र और अधिक हरा-भरा बन सके।"
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष उपाध्याय, विनय सिंह, अशोक पांडे, शुभम सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, कार्तिकेय राय, पवन पांडेय और स्वराज वर्मा सहित The Varanasi News की पूरी टीम मौजूद रही।


