वाराणसी में LPG सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार देर रात को एक घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते उसने पूरे दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
![]() |
| विज्ञापन |
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होना बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
![]() |
| विज्ञापन |
सिगरा थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


