वाराणसी के लोहटिया में कारोबारी ने की आत्महत्या, डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहटिया इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। लोहे की चादर के कारोबारी विकास आनंद (34) ने अपनी दुकान के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| विज्ञापन |
यह दृश्य देखकर पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह तथा कबीरचौरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। रामनगर से पहुंची टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मौके पर मिली नायलॉन की रस्सी को भी जांच के लिए कब्जे में लिया।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
परिजनों के अनुसार, विकास की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


