अयोध्या चढ़ावा चोरी कांड में वाराणसी कनेक्शन! सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के 22 कर्मचारियों में 6 गिरफ्तार
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले में अब वाराणसी कनेक्शन सामने आया है। जांच के दौरान पता चला है कि चढ़ावा गिनने के काम में लगे कर्मचारियों को वाराणसी स्थित सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से नियुक्त किया गया था। इस मामले में एजेंसी द्वारा भर्ती किए गए 22 कर्मचारियों में से 6 को गिरफ्तार किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
अयोध्या चढ़ावा चोरी कांड में वाराणसी कनेक्शन! सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के 22 कर्मचारियों में 6 गिरफ्तार#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipo pic.twitter.com/NxQ7x5Dau0
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 1, 2026
जांच में यह भी सामने आया है कि एजेंसी ने कर्मचारियों का समुचित सत्यापन किए बिना ही उन्हें नियुक्त कर अयोध्या भेज दिया। वहीं, गिरफ्तार किए गए छह आरोपी चढ़ावे की नकदी गिनने के कार्य में तैनात थे।
मामले में जब सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के मालिक से सवाल किया गया कि उनके कर्मचारी चढ़ावे की राशि गिनने का काम कैसे कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि "वे क्या काम कर रहे थे, इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। उनसे कौन-सा कार्य लिया जाएगा, यह संबंधित बैंक की जिम्मेदारी थी।"
![]() |
| विज्ञापन |
बताया जा रहा है कि सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पिछले 26 वर्षों से कार्यरत है और देश के 8 राज्यों में हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी तथा कैश लॉजिस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराती है।


