gnews वाराणसी में मानव तस्करी का बड़ा मामला: चौबेपुर से अगवा कर किशोरी को कानपुर में 1 लाख में बेचा, पुलिस ने किया बरामद - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में मानव तस्करी का बड़ा मामला: चौबेपुर से अगवा कर किशोरी को कानपुर में 1 लाख में बेचा, पुलिस ने किया बरामद

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी को 1 लाख में कानपुर बेच दिया गया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि किशोरी गत 6 जून को घर में सोते समय अचानक लापता हो गई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में मामला दर्ज नहीं किया। 


 

इसके बाद, जब परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, तब जाकर मामले में नया मोड़ आया। इस कॉल के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आखिरकार घटना के करीब एक महीने बाद, यानी 5 जुलाई को मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
मामला दर्ज होने के तत्काल बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर उसे कानपुर रवाना किया, जहां से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

इस पूरे मामले पर पुलिस के अधिकारी ने बताया:

"दिनांक 5 जुलाई 2026 को चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनकी भतीजी रात्रि में कहीं चली गई है। उन्होंने तीन लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया था कि वे उसे कानपुर ले गए हैं। इस संबंध में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। तुरंत पुलिस टीम को रवाना करके किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वर्तमान में पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयान के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए टीमें भेजी गई हैं।"