काशी विश्वनाथ धाम के एसडीएम शंभू शरण का तबादला, गाजीपुर भेजे गए; अरविंद त्रिपाठी संभालेंगे जिम्मेदारी
July 13, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। इस फेरबदल में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र परिषद, वाराणसी के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया गया है। परिषद में विशेष कार्याधिकारी (एसडीएम) के रूप में कार्यरत शंभू शरण का तबादला कर उन्हें गाजीपुर का उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
वहीं शासन ने अरविंद त्रिपाठी को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र परिषद का नया विशेष कार्याधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। अब वह काशी विश्वनाथ धाम और विशिष्ट क्षेत्र परिषद से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। जल्द ही उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
![]() |
| विज्ञापन |


