'लुंगी-टोपी वालों के वोटबैंक के लिए…' मंत्री रविन्द्र जायसवाल के कथित बयान पर बवाल, अमिताभ ठाकुर ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के चंदौली दौरे के दौरान दिए गए कथित बयान "लुंगी-टोपी वालों के वोटबैंक के लिए..." को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई की मांग की है।
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने कहा कि किसी मंत्री द्वारा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना और किसी समुदाय की धार्मिक पहचान या पहनावे पर टिप्पणी करना संवैधानिक मर्यादाओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
फिलहाल इस मामले में मंत्री रविन्द्र जायसवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।


