gnews वाराणसी में मंत्री रविन्द्र जायसवाल के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में मंत्री रविन्द्र जायसवाल के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मंत्री रविन्द्र जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में मौजूद सपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा ने कहा कि मंत्री का कथित बयान बेहद आपत्तिजनक है और इससे प्रदेश की राजनीतिक गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं करती है तो यह उसकी मंशा को भी दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगी।


उल्लेखनीय है कि मंत्री रविन्द्र जायसवाल के एक कथित वायरल वीडियो को लेकर पहले ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो चुका है। इस मामले में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर भी राज्यपाल से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। वहीं, मंत्री की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।