gnews वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर: नौका संचालन पर अगले आदेश तक रोक, तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन का फैसला - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर: नौका संचालन पर अगले आदेश तक रोक, तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन का फैसला

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार से नौकायन एवं सभी प्रकार के नौका संचालन पर अगले आदेश तक पूर्ण रोक लगा दी गई है। यह निर्णय यात्रियों और नाविकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है और गुरुवार को 61.84 मीटर दर्ज किया गया। तेज धारा के साथ ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे नौकायन करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इसी कारण सभी नावों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

 

प्रशासन ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है और पुलिस व संबंधित विभागों की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। घाटों पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे गंगा में उतरने या किसी भी प्रकार की नौका यात्रा करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर और मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद ही नौका संचालन दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। तब तक नौकायन और नौका संचालन पर लगी रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।


प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा एवं राहत संबंधी कदम भी उठाए जाएंगे।