gnews वाराणसी के कपसेठी में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराई - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी के कपसेठी में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराई

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरु में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नई प्रतिमा स्थापित कराई तथा पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ग्राम कुरु स्थित पॉलिटेक्निक के पास स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना मिलते ही कपसेठी थाना पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।


इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब और उपजिलाधिकारी राजातालाब ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसी स्थान पर नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई, जिसे कुछ ही समय में पूरा कर लिया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रही।

विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।