वाराणसी में खाद संकट पर सपा का अनोखा प्रदर्शन: अर्धनग्न होकर सिगरा थाने पहुंचे नेता, कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
धान की बुआई के महत्वपूर्ण समय में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता हरीश मिश्रा धोती और जनेऊ पहनकर अर्धनग्न अवस्था में सिगरा थाने पहुंचे और सहकारी समितियों में खाद की कमी, कालाबाजारी तथा अवैध तस्करी के खिलाफ तहरीर देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी में खाद संकट पर सपा का अनोखा प्रदर्शन: अर्धनग्न होकर सिगरा थाने पहुंचे नेता, कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/BsNhpseZl0
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 12, 2026
सपा नेता ने आरोप लगाया कि खाद की कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी और अवैध तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका अर्धनग्न होकर थाने पहुंचना किसानों की बदहाल स्थिति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, "जब किसान भूखा और नंगा होने की स्थिति में पहुंच गया है, तो उसके दर्द को दिखाने के लिए हमने भी इसी रूप में विरोध दर्ज कराया है।"
इसी मुद्दे को लेकर चोलापुर क्षेत्र के चोचकपुर समेत आसपास के किसानों, किसान नेताओं और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और चोलापुर थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने, कालाबाजारी और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रदर्शन के दौरान सपा नेता हरीश मिश्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व महामंत्री अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


