gnews वाराणसी में होटल से पर्यटक का बैग चोरी करने वाला दंपती गिरफ्तार, दो लैपटॉप समेत पूरा सामान बरामद - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में होटल से पर्यटक का बैग चोरी करने वाला दंपती गिरफ्तार, दो लैपटॉप समेत पूरा सामान बरामद

दशाश्वमेध थाना पुलिस ने होटल गंगा फ्यूजी से एक पर्यटक का बैग चोरी करने के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो लैपटॉप, चार्जर, किताबें, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चश्मे, ईयरबड्स समेत पूरा सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत डीसीपी काशी ज़ोन के निर्देशन, एडीसीपी काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा एसीपी दशाश्वमेध एवं थाना प्रभारी दशाश्वमेध के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12:55 बजे पत्थर गली स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से अभियुक्त विकाश पाण्डेय (28 वर्ष) निवासी गड़ैया खुर्द जारी, थाना कौंधियारा, प्रयागराज तथा उसकी 21 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने होटल गंगा फ्यूजी से पर्यटक का काले रंग का बैग चोरी किया था। बैग में दो लैपटॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा था। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों लैपटॉप बेचकर रुपये कमाने की योजना बना रहे थे। भीड़भाड़ अधिक होने के कारण वे पत्थर गली के अर्धनिर्मित मकान में छिपे हुए थे और भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि किसी बाजार में जाकर लैपटॉप बेच सकें। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, दो लैपटॉप चार्जर, आठ किताबें, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो चश्मे, एक ईयरबड्स और दोनों बैग बरामद किए हैं।


इस मामले में थाना दशाश्वमेध पर मु.अ.सं. 148/2026 के तहत धारा 305 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।