भगवा विवाद पर वाराणसी में विरोध तेज, विश्व सनातन रक्षा परिषद ने फूंका पप्पू यादव का पुतला
संसद परिसर में भगवा के कथित अपमान को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच रविवार को वाराणसी में भी विश्व सनातन रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "पप्पू यादव माफी मांगो" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भगवा का अपमान करोड़ों सनातनियों की आस्था पर चोट है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
भगवा विवाद पर वाराणसी में विरोध तेज, विश्व सनातन रक्षा परिषद ने फूंका पप्पू यादव का पुतला#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/EY6UQwE5Ys
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 2, 2026
विश्व सनातन रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवा केवल एक रंग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने मांग की कि पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से संत समाज और समस्त सनातन समाज से बिना शर्त माफी मांगें।
![]() |
| विज्ञापन |
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय परिसर में कुछ देर के लिए माहौल गरमाया रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व सनातन रक्षा परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें भगवा के कथित अपमान की निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।



