भगवा के कथित अपमान पर भड़के काशी के संत, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR
संसद परिसर के बाहर भगवा वस्त्र धारण कर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर काशी के संतों में भारी नाराजगी है। शनिवार को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य के नेतृत्व में संत समाज ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
संतों का आरोप है कि संसद परिसर के बाहर भगवा वेशभूषा धारण कर किए गए प्रदर्शन से सनातन धर्म और संत समाज की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है। इसको लेकर संत समाज ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
![]() |
| विज्ञापन |
कोतवाली पहुंचने से पहले संतों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संसद परिसर के बाहर भगवा वस्त्र पहनकर जिस प्रकार विरोध प्रदर्शन किया गया, वह सनातन परंपरा और संत समाज का अपमान है। संतों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।
भगवा के कथित अपमान पर भड़के काशी के संत, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/3bna6ypWQI
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 1, 2026
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि संत समाज की ओर से थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव संतों की वेशभूषा धारण कर संसद के बाहर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे सनातन धर्म का अपमान हुआ है। डीसीपी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| विज्ञापन |
पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि संसद परिसर के बाहर हुए प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद मौजूद थे। उनका आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम से सनातन धर्म और भगवा का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि संत समाज इस मामले को लेकर पीछे नहीं हटेगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलन करेगा।



