gnews नमो घाट पर वाहन स्टैंड के गार्डों की गुंडई, युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

नमो घाट पर वाहन स्टैंड के गार्डों की गुंडई, युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट पर वाहन स्टैंड के गार्डों पर युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ युवक नमो घाट पर घूमने पहुंचे थे। रात होने के बाद जब वे घर जाने के लिए निकले तो गेट खोलने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर वाहन स्टैंड के गार्डों ने युवकों के साथ विवाद शुरू कर दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

मारपीट की घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
गौरतलब है कि नमो घाट पर इससे पहले भी निजी गार्डों पर मारपीट के गंभीर आरोप लग चुके हैं। पूर्व में गार्डों की कथित पिटाई के बाद एक युवक की मौत का मामला भी सामने आया था। इसके बावजूद निजी गार्डों की कथित मनमानी और गुंडई पर सवाल उठ रहे हैं।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।