gnews सावन के पहले सोमवार पर सपा की अनूठी पहल, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई ने मिलकर संभाली श्रद्धालुओं की सेवा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सावन के पहले सोमवार पर सपा की अनूठी पहल, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई ने मिलकर संभाली श्रद्धालुओं की सेवा

सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की ओर से जंगमबाड़ी मठ के पास यूको बैंक के सामने सर्वधर्म सद्भाव एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी नेता रजत वाल्मीकि ने किया।

विज्ञापन 


इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को फल, फलाहार, लस्सी, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, सर्वधर्म सद्भाव और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजकों ने कहा कि सावन जैसे पावन अवसर पर सभी धर्मों के लोगों का एक मंच पर आकर सेवा कार्य करना समाज को एकता और प्रेम का संदेश देता है।

विज्ञापन 

क्रिश्चियन कमेटी के प्रतिनिधि विवेक जोसेफ ने कहा, "सावन का यह पावन अवसर केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का भी पर्व है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सर्वधर्म समाज के लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया।