वाराणसी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: निशिकांत दुबे के बयान के विरोध में फोटो गटर में डाला, संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में महानगर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप निशिकांत दुबे के फोटो को प्रतीकात्मक रूप से गटर में डालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
![]() |
| विज्ञापन |
यह प्रदर्शन महानगर युवा कांग्रेस के बैनर तले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी नरसिम्हा यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
वाराणसी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: निशिकांत दुबे के बयान के विरोध में फोटो गटर में डाला, संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग@Uppolice @varanasipolice #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/hAZiqmHd4L
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 1, 2026
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपने तय कार्यक्रम पर डटे रहे और विरोध दर्ज कराया।
महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं करता, जिससे गलत संदेश जाता है।
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने मांग की कि निशिकांत दुबे की संसद सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हें देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश के महान नेताओं के प्रति अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। चंचल शर्मा ने यह भी कहा कि यदि सांसद बिना माफी मांगे काशी आते हैं तो उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रदेश सह प्रभारी नरसिम्हा यादव, महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा, अनुपम राय, ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, विनीत चौबे, मो. जीशान, अश्वनी यादव, उत्कर्ष पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, सुजान खान, सूरज यादव, जमाल अहमद, सिद्धार्थ केशरी, सोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



