बाबतपुर टनल परियोजना: सड़क कटी, सर्विस लेन नहीं बनी—25 मीटर की दूरी के लिए 3 किलोमीटर का चक्कर, CM से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं
बाबतपुर एयरपोर्ट टनल परियोजना के नाम पर मुख्य सड़क काट दिए जाने के बाद सिसवां और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सर्विस लेन का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है, जबकि ग्रामीणों को महज 25 मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 3 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
तीन प्रोजेक्ट हेड का हो चुका ट्रांसफर, रोज नया अधिकारी कहता है—"मैं नया हूं"
ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि अब तक एनएचएआई ने इस पूरे प्रोजेक्ट में तीन प्रोजेक्ट हेड का ट्रांसफर कर दिया है। रोज नया अधिकारी आता है और कहता है कि "मैं नया हूं, अभी मुझे कुछ पता नहीं है"। इससे साफ है कि परियोजना की जिम्मेदारी कोई भी अधिकारी ठीक से नहीं संभाल रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
मुख्यमंत्री से भी की गई शिकायत, पर कोई ढंग का रिप्लाई नहीं आया
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई थी, लेकिन उसका भी कोई ढंग का रिप्लाई नहीं आया। न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही समस्या का समाधान निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी से शिकायत की गई, लेकिन एनएचएआई खुद इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रही है। अब तक कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई समाधान निकला।
जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण नहीं करेंगे, तब तक इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने मांग की है कि सर्विस लेन का काम तत्काल शुरू कराया जाए और तब तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।



