SOG का बड़ा एक्शन: सिगरा के AC हॉल में चल रहा था लाखों का जुआ, 47 जुआरी दबोचे, 10 लाख नकद बरामद
जिले के सिगरा थाना क्षेत्र में बड़े जुए के अड्डे पर डीसीपी क्राइम और एसओजी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ा गिरोह पकड़ लिया। एयरकंडीशनर हॉल में लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। मौके से 47 जुआरी पकड़े गए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने अब तक लगभग 10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
जानकारी के अनुसार, एसओजी की टीम ने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। एसओजी की टीम को देखते ही हॉल में हड़कंप मच गया और सभी जुआरी अपनी-अपनी फड़ छोड़कर भागने लगे। आनन-फानन में सिपाहियों ने कई लोगों को दबोच लिया। कुछ लोगों ने अपना परिचय देकर फोन करने की कोशिश की, लेकिन एसओजी ने किसी की एक न सुनी।
SOG का बड़ा एक्शन: सिगरा के AC हॉल में चल रहा था लाखों का जुआ, 47 जुआरी दबोचे, 10 लाख नकद बरामद#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/qYX6EwNTVG
— The Varanasi News (@thevaranasinews) September 16, 2026
पकड़े गए जुआरियों में वाराणसी के अलावा आसपास के 7 जिलों के आरोपी शामिल हैं। बताया गया कि प्रभात कुमार रस्तोगी के मकान के भूतल में जुए का फड़ सजाया जाता है। इसमें सत्ताधारी दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों के करीबी लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने लगभग 47 लोगों को पकड़ा है, जिनमें महिलाएं भी हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
एसओजी-2 प्रभारी पंकज सिंह चौहान ने मामले की जानकारी डीसीपी क्राइम नीतू कादयान को दी। सूचना मिलने के बाद डीसीपी क्राइम समेत एसीपी चेतगंज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अन्य अधिकारियों को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।
पुलिस जुआरियों और मकान की तलाशी में जुटी हुई है। बरामद नकदी की पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर ही गिनती की जा रही है। तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई पूरी होने के बाद कुल रकम और अन्य सामान का ब्योरा स्पष्ट होगा। अभी तक लगभग 10 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया कि सभी 47 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से इस इलाके में जुए का अड्डा चला रहा था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




