पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, 17 सवालों का पत्र पीएम आवास पर भेजा
September 16, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के पोस्ट ऑफिस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर 17 सवालों का एक पत्र रजिस्ट्री के माध्यम से भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने सांसद से सीधे सवाल कर रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, 17 सवालों का पत्र पीएम आवास पर भेजा#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/zF1V6u7D3b
— The Varanasi News (@thevaranasinews) September 16, 2026
संगठन का कहना है कि वाराणसी के सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी से इन सवालों का जवाब बनता है। पत्र में कुल 17 सवाल लिखे गए हैं, जो जन्मदिन के मौके पर प्रतीकात्मक रूप से भेजे गए हैं।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पत्र को रजिस्ट्री कराया और प्रधानमंत्री से जवाब देने की मांग की।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि यह पत्र किसी राजनीतिक बयानबाजी से ज्यादा काशी की जनता की असली समस्याओं का मुद्दा है। उन्होंने कहा, "वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। हमने अपने सांसद से 17 सवाल पूछे हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और काशी की मूलभूत समस्याओं से जुड़े हैं। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हमने यह पत्र पीएम आवास पर रजिस्ट्री से भेजा है। हमें उम्मीद है कि हमारे सांसद इन सवालों का जवाब देंगे। अगर जवाब नहीं मिला तो हम आगे और कार्यक्रम करेंगे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इससे पहले यूथ कांग्रेस ने यह पत्र भेजकर अपने सांसद से सवाल करने का फैसला किया है।



