gnews कोडीन कफ सिरप कांड में शुभम की पत्नी पर शिकंजा: संपत्तियों की जांच में वैशाली का नाम, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

कोडीन कफ सिरप कांड में शुभम की पत्नी पर शिकंजा: संपत्तियों की जांच में वैशाली का नाम, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

कोडीन कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली जायसवाल उर्फ वैशाली पोसवानी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वैशाली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
पुलिस की जांच में शुभम जायसवाल की संपत्तियों और शराब के ठेकों से जुड़े मामलों में उसकी पत्नी वैशाली का नाम सामने आया है। जांच में यह भी सामने आया कि कोडीन कफ सिरप से अर्जित रकम से शुभम ने कई संपत्तियां खरीदीं। इसके अलावा शराब के ठेके भी खोले गए, जिनमें वैशाली का नाम सामने आया है। इसी आधार पर पुलिस ने कोर्ट में वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।


10 महीने से ज्यादा समय से फरार


शुभम जायसवाल और उसकी पत्नी वैशाली दोनों पिछले 10 महीने से अधिक समय से फरार बताए जा रहे हैं। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने वैशाली की गिरफ्तारी के लिए उसके जगतगंज स्थित घर के साथ-साथ रिश्तेदारों और अन्य संभावित ठिकानों पर भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।


जगतगंज स्थित घर पर भी पुलिस की दबिश


कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह के मुताबिक, शुभम के फरार होने के बाद से ही वैशाली भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद वैशाली की तलाश और तेज कर दी गई है। पुलिस उसके जगतगंज स्थित आवास के अलावा रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।


शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, रेड कॉर्नर नोटिस जारी


कायस्थ टोला, प्रह्लादघाट निवासी शुभम जायसवाल नवंबर 2025 के बाद से पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। वाराणसी पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। अब उसकी तलाश इंटरपोल की मदद से की जा रही है।

विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आए आर्थिक लेनदेन, संपत्तियों और अन्य कारोबारी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।