gnews काशी के अन्नपूर्णा मठ में गूंजा विजय का उद्घोष, महंत शंकरपुरी ने किया शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

काशी के अन्नपूर्णा मठ में गूंजा विजय का उद्घोष, महंत शंकरपुरी ने किया शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण

 विजयदशमी के पावन अवसर पर काशी के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मठ मंदिर में सनातन परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस दौरान मठ के महंत शंकरपुरी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ माँ अन्नपूर्णा के ध्वज का आरोहण किया। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से शांति, साहस, शक्ति और विजय का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया गया। महंत शंकरपुरी ने कहा कि विजयदशमी का ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि शांति, वीरता और विजय का उद्घोष है। यह पर्व हमें अपनी सनातन परंपराओं से जुड़े रहने और धर्म के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सदियों से समाज को दिशा देती रही हैं। अन्नपूर्णा मठ मंदिर में विजयदशमी के अवसर पर ध्वजारोहण इसी प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। माँ अन्नपूर्णा के ध्वज के माध्यम से काशी, पूर्वांचल और पूरे देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है। वहीं, शस्त्र पूजन साहस, शक्ति और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महंत शंकरपुरी ने काशी और पूर्वांचल सहित समस्त देशवासियों तथा सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ अन्नपूर्णा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही कामना की कि विजयदशमी का पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो तथा समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और आपसी भाईचारे की भावना और मजबूत हो।